Categories: Crime

मकरसंक्रांति के पावन अवसर पर जिले में जगह जगह किया गया खिचड़ी भोज का आयोजन

फारुक हुसैन/लखीमपुर (खीरी)
मकरसंक्रांति के  पावन अवसर पर पूरे जिले  में  जगह जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया और गरीबों को दान भी दिया गया । इस अवसर पर  नगर पालिका परिषद् पलिया  के अध्यक्ष और भाजपा नेता  के0 बी0 गुप्ता ने सभी नगर एवं क्षेत्रवासियों को सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं दी। आपको बताते चले कि खिचड़ी भोज की शुरुआत हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करने के बाद शुरू की  जाती है। खिचड़ी भोज का आयोजन पलिया क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन पार्क, शब्जी मंडी रोड आदि अनेक जगहों पर किया गया । आयोजित खिचड़ी भोज में अनेक लोगों ने सम्मिलित होकर अपने हाथों से लोगो को खिचड़ी वितरित करके पुण्यलाभ प्राप्त किया और लोगों ने इस पावन अवसर पर सामाजिक समरसता से अपने दैनिक व्यवहार को अलंकृत करने हेतु कटिबद्ध होने के बारे में लोगों से आग्रह भी किया ।  इस अवसर पर संदीप गुप्ता,राजीव गुप्ता,  प्रदीप वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव,योगेश गुप्ता;,रमाकान्त वर्मा  सहित अनेको नगरवासी ने भोज का आनंद लिया। ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts