Categories: Crime

युवक ने दुपट्टे के फंदे से लटककर दी जान।

नुरुल होदा खान
सिकंदरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के चरवां-बरवां गांव का एक नोजवान युवक ने सोमवार की सुबह दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर लिया।सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चरवां-बरवा गांव  निवासी लाल बाबू शर्मा अपने परिवार को लेकर दादर चट्टी के समीप रहकर लकड़ी का कारोबार करता है। सोमवार की सुबह लाल बाबू शर्मा का पुत्र अभिषेक शर्मा (21) श्री बजरंग महाविद्यालय के पुराने आफिस में दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। बहुत देर तक जब अभिषेक नहीं दिखा तो उसका छोटा भाई उसे खोजते हुए घटनास्थल डिग्री कालेज के पुराना कार्यालय पर पहुंच गया। भाई को फंदे से लटका देख आवाक रह गया। फिर  आनन-फानन में उसे परिवार के लोगो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर अस्पताल  पहुंचे चौकी प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts