Categories: Crime

राष्ट्रपिता के अपमान से आहत शिब्ली छात्रों ने फूंका मंत्री का पुतला, कहा देश की भावना को ठेस

यशपाल सिंह
आज़मगढ़ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान से आहत व आक्रोशित शिब्ली कालेज के छात्रों व छात्रनेताओं ने शुक्रवार को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला फूँक अपना विरोध दर्ज किया। खादी ग्रामोद्योग के कैलेण्डर व डायरी से राष्ट्रपिता के चित्र हटाये जाने और रूपये से भी हटाये जाने की बात को अशोभनीय व निंदनीय ठहराते हुए छात्रनेताओं ने मंत्री के खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाया। कहा कि उन्होंने देश की भावना को ठेस पहुंचाया है। भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए महात्मा गांधी एक आदर्श हैं। उनके संघर्ष व योगदान को न तो भुलाया जा सकता हैं और न ही उनके अपमान को बर्दाश्त किया जा सकता है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts