Categories: Crime

बसपा प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भर विधानसभा चुनाव का अागाज किया

हरमेश भाटिया/रामपुर
रामपुर के बिलासपुर विधानसभा श्रेञ के बसपा प्रत्याशी प्रदीप गंगवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन करने से पहले कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव कार्यालय पर मीटिंग की उसके बाद नामांकन स्थल तक जुलूस लेकर पहुँचे और नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन के समय उनके साथ उनके प्रस्तावक और नवेद मिंया भी उपस्थित थे।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वह मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने कहा कि सर्व जन हिताय,सर्व जन सुखाय के नारे के साथ प्रदेश में बसपा की सरकार बनना तय है।उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जनता के बीच पहुँच कर पार्टी की नीतियाँ बताने के लिए कहा,साथ ही बसपा सरकार मे भय मुक्त समाज बनाने की बात करने को कहा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts