Categories: Crime

रोडवेज कर्मी से बीस हजार की लूट।

नुरुल होदा खान
सिकंदरपुर(बलिया)। सिकंदरपुर से पैदल गांव जा रहे थाना क्षेत्र के चकीया (मिश्र चक) निवासी रोडवेज कर्मी राहुल यादव से रविवार को दोपहर में बदमाशों ने 20000 छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से आराम से भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रोडवेज का कर्मचारी राहुल 20000 लेकर बलिया से सिकंदरपुर आया यहां से पैदल ही पन्दह मार्ग पकड़कर गांव जा रहा था रास्ते में वह जैसे ही सुनसान स्थान पर स्थित गैस एजेंसी के समीप पहुंचा कि बाइक सवार चार युवकों ने उसे पकड़ लिया साथ ही मारपीट कर उसके पास पड़े करीब बीस हजार रुपए छीन कर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद राहुल ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया कि घटना के बारे में अब तक किसी तरह का तहरीर नहीं मिला है बावजूद इसके घटना की पुष्टि का प्रयास किया जा रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts