Categories: Crime

नहीं मिल रही नोट की चोट से राहत, कैशलेस ब्रांच में ग्रामीणों ने बंद किया ताला

यशपाल सिंह
आज़मगढ़ : अतरौलिया क्षेत्र के यूनियन बैक शाखा बढ़या पर शनिवार को साढ़े दस बजे सुबह से ही सैकड़ो की संख्या मे एकत्रित खाता धारको ने बैक कर्मियो को घेरे मे लेकर जबरियन ताला बन्द करवा दिया। लगातार 5 दिनो से पैसो की कमी के चलते भुगतान नही होने के कारण झल्लाई भीड़ बैक मैनेजर सहित सभी कर्मचारियो पर आक्रामक हो गयी और कहा कि जब कैश नही है तो बैक बन्द करो। कोई काम नही होने दिया जायेगा। आखिर मे मजबूर होकर बैक कर्मी ताला लगाकर अपने अपने घर चले गये। मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी के चलते बड़ा बवाल होने से बच गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts