Categories: Crime

ऐसे कैसे चलेगा साहेब – भाजपा कार्यकर्ताओ ने आजमगढ़ में भी फुका अपने प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

यशपाल सिंह/ आजमगढ़
आज़मगढ़ : विधानसभा अतरौलिया के भाजपा का टिकट पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता को न देकर हवा हवाई कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के लोग पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहित यादव के नेतृत्व में स्थानीय चौराहे पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किये। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहित यादव नें कहा कि पार्टी में अनेक पुराने कार्यकर्ता टिकट के दावेदारों की सूची में थे जो पार्टी के लिए दिन रात मेहनत कर रहे थे उनकी अनदेखी करते हुए बाहरी व्यक्ति को टिकट थमा दिया गया जिसके लिए संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों से राय तक नही ली गई जिससे पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है। जिसके लिए गुरूवार को पार्टी कार्यकर्ता बैठक कर विरोध प्रदर्शन करेंगे उसके बावजूद यदि टिकट बदला नही गया तो हम लोग राजधानी लखनऊ पहंचकर पार्टी अध्यक्ष को सामूहिक त्यागपत्र सौंपेगे। पुतला दहन के समय युवा नेता हिमांशू पांडेय’ भानू सिंह’ रीशू सिंह’ नीरज तिवारी’ आर्यन सिंह’ विनीत सिंह’ सुधीर सिंह’ संदीप पांडेय’ अंकित शुक्ला आदि उपस्थित थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts