Categories: Crime

ये कौन ज़ालिम माँ है आखिर …

नूर आलम वारसी
बहराइच : जिस देश में महिलाओ को देवी का दर्जा दिया जाता है और महिलाओ को समानता का दर्जा दिया जाता है वही लड़के की इच्छा में लडकियों के जन्म के बाद ही उनकी हत्या कर दी  जाती है. बहराइच के थाना क्षेत्र दरगाह अंतर्गत नई बस्ती बख्सी पूरा में रेलवे ट्रेक के किनारे एक नवजात बच्ची का शव मिलने से हडकंप मच गया।
वही शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्यवाही करने में जुट गई ।
स्थानीय निवासी के अनुसार इससे पहले भी इस तरह की कई घटना इस इलाके में हो चुकी है उन्होंने बताया की अभी कुछ दिन पूर्व ही एक नवजात बच्ची का शव इसी रेलवे ट्रेक के किनारे मिला था।
जिस इलाके में शव मिला है उसके आसपास कई अस्पताल व नर्सिग होम है ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाच की कार्यवाही शुरु कर दी है उनके अनुसार ये बच्ची किसी नर्सिग होम या अस्पताल से हो सकती है जिसकी जाच पड़ताल कर उचित कार्यवाही की जाएगी ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts