Categories: Crime

कानपुर – चेन छीनने के कुछ मिनटों बाद ही आरोपी गिरफ्तार

समीर मिश्रा.
कानपुर. आज सरेशाम हौसला बुलंद एक युवक ने रास्ता चलते जा रहे एक अन्य युवक की गले की चेन छीन ली. इसकी सूचना पर हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने चंद मिनटों में ही युवक को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है. घटना कानपुर के रेलबाज़ार पुलिस थाना क्षेत्र की है

जहा फेथफुलगंज निवासी सुधीर यादव कुछ कार्यो से कही जा रहे थे तभी एक युवक उनके गले की चेन छीन कर रफूचर हो गया. पीड़ित द्वारा तत्काल इसकी सुचना स्थानीय थाने को प्रदान की गई. सुचना पर हरकत में आई पुलिस ने घटना के फ़ौरन बाद ही युवक को तलाश कर उसकी शिनाख्त पीड़ित से करवाई. शिनाख्त होने पर पुलिस ने चेन स्नेचर को अपनी अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है. गिरफ्तार युवक ने अपना नाम मुहम्मद नीम पुत्र मुहम्मद नईम के रूप ,में हुई है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts