Categories: Crime

हुआ सपा-कांग्रेस का गटबंधन

298+105 सीटों के फॉर्मूले के तहत हुआ एसपी-कांग्रेस का गठबंधन।  

(जावेद अंसारी/अनुपम राज और यासमीन खान “याशु”
लंबी खींचतान और कई दौर के बातचीत के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. गठबंधन के फॉर्मूले के तहत दोनों पार्टियां मिलकर सूबे के सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जहां कांग्रेस को 105 सीटें दी गई हैं तो समाजवादी पार्टी ने अपनी झोली में 298 सीटें रखी हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरीक नहीं हुए सीएम अखिलेश यादव      

यूपी चुनाव को लेकर आज समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन का ऐलान हो गया. गठबंधन का एलान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और समाजवादी पार्टी के अनेक बड़े नेताओं की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ. हालांकि, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूबे के सीएम अखिलेश यादव शरीक नहीं हुए।

आरएलडी गठबंधन का हिस्सा नहीं    

इस गठबंधन की खास बात ये है कि इसमें किसी दूसरे छोटे दलों को गठबंधन का हिस्सा नहीं बनाया गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों के बीच अपनी पकड़ रखने वाली अजित सिंह की आरएलडी को गठबंधन का हिस्सा नहीं रखा गया है।

यूपी में एक नई सुबह की शुरुआत  

एसपी और कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन का ऐलान करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि ये सीटों का बंटवारा नहीं बल्कि दोनों दलों द्वारा यूपी में एक नई सुबह की शुरुआत है। आपको बता दें कि यूपी चुनाव में एसपी औऱ कांग्रेस साथ मिलकर लड़ेंगे. इसमें समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि 105 सीटों पर कांग्रेस के कैंडिडेट्स दांव आजमाएंगे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts