संवाददाता। अंबेडकरनगर
सामने से आते हुये पिकप को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया जिस पर सवार पशु तस्कर ईंट पत्थर फेंकते हुये खजुरी से इटवा, जमोली गंज, सेनपुर, चनहा होते हुये भीटी, हैदरगंज, पमोली, रामपुर गिरन्ट व खजुरी के पास मैनेजर का पूरा गांव में पिकप को लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद गिरफ्तार किया पकड़े गये पिकप से 12 गो-वंश व एक तस्कर गिरफ्तार किया गया जबकि तीन पशु तस्कर भागने मे सफल रहे। पूछताछ मे अभियुक्त ने अपना नाम मंजीत उर्फ बन्ने पुत्र पन्नालाल निवासी बोझवा थाना हैदरगंज फैजाबाद बताया अन्य तीनों के बारे मे कुछ नही बताया तथा पिछले डेढ बर्षों से निजी लाभ के लिये चोरी व पशु तस्करी कर रहा है इसके बारे मे बताया। निरीक्षक देबी चरन गुप्ता ने बताया कि पकड़े गये पिकप से दस मवेशी जीवित व दो मरे मवेशी किसी तरह से बाहर निकाले गये है जिसमे से दो मरे मवेशी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है व दस जीवित मवेशी को गोशाला भेजा जा रहा है। पिकप का नंबर भी गलत है ध् इधर गिरफ्तार पशु तस्कर मंजीत को बिभिन्न धाराओं मे जेल भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…