Categories: Crime

धनघटा के लाल की हैदराबाद में मौत

दीपक कुमार
धनघटा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी एक युवक की गुरुवार की देर रात अहमदाबाद में मौत हो गई। उसके मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
शंकरपुर निवासी राधेश्याम ने बताया कि उनका बेटा रोहित (19) अहमदाबाद में साड़ी की छपाई करने वाली फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार को उसकी कम्पनी से फोन आया और बताया गया कि नाइट शिफ्ट में रोहित काम कर रहा था। अचानक उसे मशीन का झटका लगा और वह जमीन पर गिर गया। कम्पनी के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सूचना के बाद परिजन शव लेने घर से अहमदाबाद के लिए निकल गए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts