Categories: Crime

एक और मजदूर की ठंड लगने से मौत

संजय कुमार
मऊ : चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी नाथू राम 40 वर्ष मजदूरी का कार्य करता था। रोज की भांति शनिवार को भी वह मजदूरी करने के लिए बाजार गया हुआ था। मजदूरी करने के बाद वह शाम को वापस घर आया तो कांपने लगा। परिजन उसे आनन-फानन में एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे दवा देने के बाद घर ले जाने की बात कही। परिजन नाथू को घर लेकर आए और दवा खिलाने के बाद सोने को कह दिए। इसके बाद नाथू सोया तो फिर उठा ही नहीं। नाथू की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।अभी तक दर्जन भर मौतें जिले में हो चुकी हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts