Categories: Crime

नवागत प्राचार्य ने कार्यभार संभाला

अनंत कुशवाहा
आलापुर, अम्बेडकरनगर। पंडित राम लखन शुक्ल राजकीय पीजी कॉलेज आलापुर के नवागत प्रभारी प्राचार्य डा0 जेबी सिंह ने महाविद्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। बता दें कि बीते दिनों प्रभारी प्राचार्य रहे डा0 विचित्र कुमार द्वारा फोन पर महाविद्यालय के छात्र के साथ बातचीत के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं तथा शिक्षकों पर अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसकी शिकायत उच्च शिक्षा निदेशक से की गई थी। मामले की जांच अभी भी लंबित है।जिसमें महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा0विचित्र कुमार को पद से हटाते हुए रायबरेली जनपद में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता डा0 जेबी सिंह को महाविद्यालय का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है। मंगलवार को डा0 जेबी सिंह ने महाविद्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया तथा मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि महाविद्यालय का विकास तथा शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts