Categories: Crime

पुलिस चौकी के अन्दर घुसने से डरती है पुलिस

शाहनवाज खान/बांदा
जी हाँ बात चौकाने वाली है मगर सच है। मंडल मुख्यालय से मात्र 25 किलोमीटर के फासले पर स्थित थाना गिरवाँ की ये चौकी अकबरपुर की है।बांदा जनपद में सबसे ज्यादा विकास कार्य कराने वाले ब स पा के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का ये पैत्रिक गाँव भी है । जब इस चौकी के बारे में गाँव के बुजुर्गों से पूछा गया तो पता चला की इस चौकी  की स्थापना 1974 में हुई थी विंध्यवासिनी मंदिर के ट्रस्ट ने ज़मीन दी थी और तत्कालीन एस पी मेहरबान सिंह ने चौकी स्थापित कर दी थी ।
तब से अब तक इस चौकी में किसी तरह का निर्माण न होने से ये चौकी जर्जर हो गई दीवारे जगह जगह से फट गईं है। चौकी पोलिस ने इसमें ताला डाल दिया बरसों से बंद इस चौकी में अब सांप बिछुओं ने अपना डेरा डाल लिया है चौकी के सिपाही बताते हैं की फटी हुई दीवारों से अक्सर सांप अपना फन निकाल कर लटके रहते हैं इसी वजह से कोई चौकी के अन्दर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts