Categories: Crime

बसपा की आजमगढ़ में 10 विधानसभा प्रत्याशियों की लिस्ट में सभी घोषित उम्मीदवारों के नाम

यशपाल सिंह
आजमगढ़ : बहुजन समाज पार्टी की मुखिया द्वारा रविवार को आजमगढ़ और आसपास के जनपदों के विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी। आजमगढ़ की सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में फिलहाल घोषित सभी उम्मीदवारों को नई सूची में बरकरार रखा गया है। जिसमे 1- आज़मगढ़ सदर – भूपेंद्र सिंह मुन्ना, 2-निज़ामाबाद – चन्द्रदेव यादव, 3-लालगंज – अरिमर्दन आज़ाद, 4-मेंहनगर – विद्या चौधरी, 5-अतरौलिया – अखण्ड प्रताप सिंह, 6-फूलपुर पवई- अबु कैस, 7-दीदारगंज – सुखदेव राजभर, 8-मुबारकपुर – शाह आलम, 9-सगड़ी – वंदना सिंह व 10-गोपालपुर-कमला यादव प्रत्याशी घोषित हैं। बता दें कि सदर से पूर्व में सुशील सिंह प्रत्याशी थे और निजामाबाद से तौकीर अहमद अच्छू प्रत्याशी थे लेकिन बाद में इनकी उम्मीदवारी को वापस ले लिया गया था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts