Categories: Crime

झांसी की नवाबाद पुलिस ने पकड़े दो शातिर वाहन चोर

राजू आबिदी/झांसी
झांसी। बुन्देलखण्ड के झांसी जनपद बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अकुंश लगाने के लिये पुलिस लगातार वाहन चोरों की तलाश कर रही है। इसी क्रम में नवाबाद थाने की पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को कपड़ा है। जिनके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई।
झांसी एसएसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देशन में नवाबाद थाना प्रभारी बीएल यादव अपने हमराह के साथ विश्वविद्यालय चौकी के नजदीक चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक बाइक पर सवार दो लोग संदिग्ध नजर आये। यह देख पुलिस ने जब उन्हें रोका तो वे भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस ने किसी प्रकार उसे पकड़ लिया। इसके बाद जब बाइक के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सके। पकड़े गये दोनों युवकों को थाने लाया गया। जहां उन्होंने पूछतांछ में अपना नाम समीर और फैज बताया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये युवकों के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है। पकड़े गये युवक वाहन चोर है। जिनसे पूछतांछ की जा रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts