Categories: Crime

तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर अधेड़ महिला की मौत, बाल-बाल बचा पुत्र

संजय कुमार/मऊ
कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वदेशी कॉटन मिल के पास ट्रक की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद गाजीपुर के नोनहरा निवासी  एक युवक अपनी मां को किसी रिश्तेदार के यहाँ से लेकर मोटरसाइकिल से मऊ होते हुए अपने घर की तरफ नोनहरा जा रहा था। जैसे ही वह स्वेदेशी कॉटन मिल के पास पहुचा ही था कि उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।जिससे पीछे बैठी उसकी माँ नीचे गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि उसका पुत्र बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts