Categories: Crime

बलिया – फ्लैग मार्च कर दिलाया जनता को सुरक्षा का भरोसा.

अन्जनी राय/बलिया
बलिया : विधानसभा चुनाव में स्वच्छ और निर्भीक होकर मतदान करने के लिए सुरक्षाबलों ने सोमवार को बिल्थरारोड नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया । सीओ रसड़ा श्री राम के नेतृत्व में सैकड़ो पुलिस व सैन्य बल के जवानों ने नगर के प्रमुख स्थानों पर एवम् कई गांव के चट्टी चौराहों का भी भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान के प्रति निर्भीक होकर जागरूकता के साथ मतदाताओं को मत देने के लिए सुरक्षा का बोध कराया। इस दौरान सैकड़ों सेना के जवानों ने कुंडैल मार्ग होते हुए मालगोदाम रोड रेलवे चौराहा तथा मुख्य सड़क होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंच कर मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सीओ रसड़ा श्रीराम, प्रभारी निरीक्षक उभांव जगदीश चंद्र यादव, चौकी प्रभारी संतोष यादव, RPSF प्रभारी डीएम तिवारी और RPSF एसआई अर्जुन कुमार अपने दलबल सहित मौजूद रहे ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts