Categories: Crime

लखीमपुर ने जीता जनता बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मैच

फारुख हुसैन/लखीमपुर खीरी।
शहर के निर्मल नगर में चल रहे जनता बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मैच लखीमपुर और सिंगाही के बीच खेला गया जिसमें लखीमपुर की टीम ने फाइनल मैच जीता। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज व विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र कुमार बत्रा। फाइनल मैच लखीमपुर  के पवन  और  सिंगाही के राजेन्द्र कुमार के मध्य मैच हुआ जिसमें लखीमपुर के पवन  ने सिगाही के राजेन्द्र कुमार को 9 पॉइंट से हरा दिया। मुख्य अतिथि बंशीधर राज  ने कहा खेल देख कर मुझे मेरा बचपन याद आ गया। दोनों ही  खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया दोनों खिलाड़ी बहुत आगे तक जाएंगे लखीमपुर खीरी का नाम रोशन करेंगे। वही विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र कुमार बत्रा ने कहा खेल से कई प्रतिभा निकलकर सामने आती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता फैसल खान  ने की। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढ़ाया। इस मौके पर टूर्नामेंट अध्यक्ष  शिवनारायण श्रीवास्तव (जेई) , आदर्श श्रीवास्तव, अटल गुप्ता, अजय सक्सेना, संजीव, आर.बी.कनोजिया, व मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज को घीरेन्द कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र कुमार बत्रा को संजय कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Sports

Recent Posts