Categories: Crime

याद आ गए प्रभाकर चौधरी

अन्जनी राय / बलिया
बलिया : पूर्व एसपी प्रभाकर चौधरी द्वारा शुरू किये गये नियम का अनुसरण करते हुए एसपी रामप्रताप के निर्देश पर बुधवार को सीओ सिटी केसी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान सड़क किनारे पटरियों पर खड़े वाहनों को चालान कर कार्यवाही की गई। इसके अलावा सड़क पर गलत तरीके से किये गये अतिक्रमण को भी हटवाया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। कुल दो दर्जन से अधिक बाइकों को सीओ सिटी के निर्देश पर चालान किया गया। इसके अलावा पुलिस ने बड़े वाहनों पर रंगीन स्टीकर लगाकर चल रहे लोगों पर भी कार्यवाही की। वाहनों के शीशे से स्टीकर हटवाया गया और उन्हें हिदायत दी गई।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts