Categories: Crime

बसपा नेता ने जतायी हत्या की आशंका, परिज़न सहमे, पुलिस व प्रशासन से जान माल की गुहार।

यशपाल सिंह
आज़मगढ़ : जीयनपुर कोतवाली के मुख्य कस्बा के कुरैश नगर निवासी व बसपा के स्थानीय नेता रिजवान मेहदी पुत्र इम्तियाज हुसैन के अनुसार उनकी हत्या की योजना की सूचना सर्विलांस से पुलिस कप्तान को मिलने की जानकारी 23 दिसंबर 2016 को जीयनपुर कोतवाल संजय वर्मा ने घर आ कर दी थी। कहा गया था कि एक हफ्ते के अन्दर घटना को अंजाम देने की प्लानिंग है। तभी से हत्या की आशंका से रिजवान और उनके घर के सदस्य काफी सहमे हुए है। बदमाशों द्वारा ली गई हत्या की सुपारी की जानकारी से पूरा क्षेत्र सकते मे है। मंगलवार को सीओ सगड़ी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, डीआईजी व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। रिजवान मेहदी सगड़ी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी वंदना सिंह के काफी करीब माने जाते हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts