Categories: Crime

अवैध कच्ची शराब कारोबार एवं कारोबारियों पर आवश्यक कार्यवाही करे–एसपी मऊ

हीस्ट्रीशीटरों/असामाजिक तत्वों पर सतर्क नजर बनाये रखे

मऊ में पुलिस लाईन के सभागार हाल में सैनिक सम्मेलन/अपराध समीक्षा गोष्ठी आहुति की गयी, जिसमें पुलिस अधीक्षक मुनिराज,अपर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह, सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारी और समस्त थाना प्रभारी/प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम कर्मचारियों की समस्याओं को सुना एवं उसके निदान हेतु सम्बन्धित को निर्देषित किया गया और बताया गया कि सभी कर्मचारी अपने-अपने बीट क्षेत्र की छोटी से छोटी घटना की जानकारी रखें व आवश्यक कार्यवाही करें।
सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गयी कि वो अपने-अपने बीट क्षेत्र में हीस्ट्रीशीटरों/असामाजिक तत्वों पर सतर्क नजर बनाये रखे तथा अवैध कच्ची शराब कारोबार एवं कारोबारियों पर कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देषित करते हुये समस्त थाना प्रभारियों को बताया गया कि आचार संहिता का पालन किया जाय, रोजाना संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की जाय एवं ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्यवाही की जाय।
साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अपने थाना क्षेत्रों में रोजाना संदिग्ध/वाहनों की चेकिंग करायें एवं लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण व पेन्डिंग प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें और अपने-अपने थाना क्षेत्र में रोजाना सक्रिय रात्रि गष्त करें जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts