Categories: Crime

तहसील कर्मियो के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी

अनंत कुशवाहा 

अम्बेडकरनगर। भारतीय नागरिक कल्याण समिति द्वारा सदर तहसील प्रशासन के भ्रष्टाचारों, राजस्व कर्मियो की मनमानी के विरोध में नौ सूत्रीय मांगो को लेकर चलाये जा रहे धरना प्रदर्शन के पांचवे दिन व्यापक पैमाने पर जन समर्थन के लिए तहसील क्षेत्र के प्रमुख ग्रामीणांचलो में रविवार को संघन सम्पर्क अभियान चलाया गया।

समिति के अध्यक्ष ब्रम्ह कुमार त्रिमूर्ति की अगुवाई में संजय कुमार वर्मा, किसान नेता संतराम वर्मा, मोतीलाल भारती, संदीप कुमार यादव आदि का प्रतिनिधि मंडल बनाकर, रामपुर सकरवारी, गौहन्ना, बरधा भिउरा, चनवा चैराहा, घटकना सोनगांव, सहतूगंज, पहितीपुर आदि प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों में जन सम्पर्क करके लोगों से बढ़-चढ कर समर्थन व भागीदारी का आहवान किया गया। प्रतिनिधि मंडल द्वारा तहसील प्रशासन व राजस्व कर्मियों के भ्रष्टाचारों की पोल ग्रामीणों के बीच में खोला जा रहा है। रामपुर सकरवारी व सहतूगंज बाजार में जन सम्पर्क के दौरान ब्रम्ह कुमार त्रिमूर्ति ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि तहसील प्रशासन के भ्रष्टाचारों से गांव-गांव जमीनी विवाद बढ़ रहा है, और खूनी संघर्ष की स्थिति बढ़ रही है। उन्होने कहा कि जिले की प्रशासनिक मशीनरी आंख पर पट्टी बांधकर कार्य कर रही है, जिससे फरियादियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है, और लोग वर्षो से न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो रहे है। अधिकारियों की कार्य प्रणाली से दिन प्रतिदिन कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। राजस्व न्यायालयो में मुकदमो का बोझ बढ़ रहा है, और पुलिस द्वारा निर्दोषो का जमकर भूमि विवाद की आड़ में शोषण किया जा रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts