Categories: Crime

छापेमारी मिली भारी मात्रा में कच्ची शराब।

इमरान सागर
तिलहर,शाहजहाॅपुरः-बिधान सभा चुनाव शान्ति पूवर्क कराने हेतु आदर्श अचार सहिता का पालन कराने के लिये कोतवाली पुलिस को बीती शाम बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सत्तर लीटर कच्ची शराब के साथ तीन व्यक्तियों को दबोच लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने नगर से सटे गांव गुलचम्पा में चल रही कच्ची शराब के कारखाने पर छापा मारा। कारखाने से पंचास लीटर कच्ची शराब और उसे बनाने के विभिन्न कैमीकल जब्त कर लिये गये। वहीं ब्लाक क्षे़ के गांव खिरिया उदैत से भी बीस लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई। हालांकि छापामारी के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने कदम रोक लिये। पकड़े गये व्यक्तियों में सूरजपाल पुत्र नोखेलाल निवासी ग्राम गुलचम्पा थाना तिलहर पर पुलिस 60/2 में मुकदमा दर्ज किया। वहीं दूसरी ओर जितेन्द्र सिंह ग्राम खिरिया उदैत व बीस लीटर कच्ची शराब के साथ अतीस पुत्र बृजपाल निवासी नगरियागोपाल पुर को पकड़ कर पुलिस द्वारा कोतवाली लाया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts