Categories: Crime

मदनपुर की घटना जतायी नाराजगी, पीस पार्टी और निषाद पार्टी ने संयुक्त रूप से सौंपा ज्ञापन

संवाददाता। अंबेडकरनगर 

पीस पार्टी और निषाद पार्टी के जिलाध्यक्षो ने कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में जनपद देवरियां के कस्बा मदनपुर की घटना को अतिशीघ्र संज्ञान में लेते हुए कानून व्यवस्था बहाल करते हुए निर्दोष अल्पसंख्यको का मुकदमा वापस तथा आर्थिक नुकसान का मुआवजा दिलाये जाने के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष उबैदुर्रहमान ने कहा कि जनपद देवरिया के मदनपुर कस्बे में पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण घटित घटना और मदनपुर कस्बे सहित आस पास गांव से अल्पसंख्यको का पलायन तथा पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे उत्पीड़न से सपा सरकार ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को तार-तार कर दिया है। उन्होने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे जैसा माहौल सपा सरकार बना रही है तथा कुछ असामाजिक तत्व सम्प्रदायकि रंग देने की कोशिश कर रहे है जिससे लगातार स्थिति भयावह बनी हुई है। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हीरालाल निषाद ने कहा कि अल्पसंख्यको तथा निषाद समाज के लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस अल्पसंख्यको को गलत तरीके से मुकदमे मंे फंसा रही है। इस दौरान राममूरत, संतकुमार, प्रदीप कुमार निषाद, सुभाष निषाद, मोतीउर्रहमान, सलमान खान, नियाज अहमद, चुन्नू सलमानी, नन्हे सिंह, ज्ञानप्रकाश निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts