Categories: Crime

अनियंत्रित ट्रक ने चार को रौंदाए एक की मौत, आक्रोशित लोगोंने किया मार्ग जाम

अनंत कुशवाहा
बसखारी, अंबेडकरनगर। घने कोहरे के कारण सड़क के किनारे खड़े लोगों को ट्रक ने रौंद दिया । बाजार में नूर मस्जिद के पास सुबह सुबह हुई इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गए । बसखारी मुख्य बाजार में सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक एक दुकान में जा घुसा जिसमें शुबराती पुत्र सगीर उम्र 55 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।इस दुर्घटना में अरमान  पुत्र रमजान उम्र 15 वर्षए हरगुन पुत्र मुनव्वर उम्र 55 वर्ष एविशाल पुत्र राजकुमार उम्र 13 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। आक्रोशित लोगों ने बसखारी आजमगढ़ राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।सुबह सुबह लगे इस जाम से बाजार में भारी वाहनों की कतार लग गयी।काफी देर तक कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुंचा।घण्टो बाद पहुंचे  अपर पुलिस अधीक्षक व् छेत्राधिकारी ने लोगो को समझा बुझाकर मार्ग जाम समाप्त करवाया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts