आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफतार कर लिया है। वहीं वकील की इस हरकत पर अन्य वकीलो ने आरोपी वकील का कोतवाली गेट के सामने ही विस्तर को आग के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक, एलएलबी की एक छात्रा नई बनी कलीनगर तहसील में अपना चैम्बर स्थापित करने के लिए कलीनगर जा रही थी। रास्ते में छात्रा की सहेली का पति अधिवक्ता राम नरेश उर्फ माईकल मिल गया। माइकल ने छात्रा से तहसील छोड़ने का बहाना बनाकर बाईक पर बिठा लिया। क्योकि माईकल छात्रा की सहेली का पति था इसलिए छात्रा बेफ्रिक थी कि माईकल उसे तहसील छोड़ देगा। लेकिन माईकल ने रास्ते में एक सूनसान जगह पर बाईक रोकी और छात्रा के साथ अश्लील हरकते करने लगा। वकील गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगा शोर शराबा होने पर माईकल फरार हो गया। छात्रा अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंच गयी। माईकल को जब जानकारी हुई तो समझौता करने के उद्देश्य से वह भी कोतवाली पहुंच गया। इसके बाद छात्रा की मां व छात्रा ने कोतवाली में ही आरेापी वकील की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर गम्भीर धाराओ में रिर्पोट दर्ज कर ली है। वहीं जब अन्य वकीलों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी वकील माईकल का चैम्बर में रखे सामान में आग लगा दी।क्षेत्राधिकारी पूरनपुर वीपी सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आरोपी वकील को जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…