Categories: Crime

Lpg सिलेंडर बदलते समय स्कूल वैन में लगी आग,टला बड़ा हादसा

फारूख हुसैन/लखीमपुर (खीरी) निघासन
निघासन  थाना क्षेत्र के जम्हौरा रोड पर एक विद्यालय के बच्चो भरी मारुती वैन में एलपीजी गैस बदलते समय भीषण आग लग गयी आग लगने से वैन पूरी तरह से जल गयी। हादसे में कोई बच्चा हताहत नहीं हैं।जानकारी के अनुसार निघासन  थाना क्षेत्र के जम्हौरा रोड पर एक विद्यालय के बच्चो से भरी मारुती वैन में गैस खत्म होने के कारण वैन के ड्राइवर ने एल पी जी गैस का सिलेडर बदल रहा था इसी बीच अचानक ही वैन में आग लग गयी ।आग लगते ही वहां भीड़ लग गयी ।परंतु इसमें कोई भी बच्चा हाताहत नहीं हुआ क्योंकि गैस सिलेडर के बदलने में समय लगते देख बच्चे वैन  से  नीचे उतर गये थे जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया ।आग लगने से पूरी वैन जल गयी ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts