Categories: Crime

बलिया-रसड़ा पहाड़पुर गाँव के काली स्थान पर पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का लाश।

अखिलेश सैनी/बलिया
बलिया-रसड़ा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गाँव में रविवार की सुबह गाँव के ही काली जी के स्थान पर नीम के पेड़ से लटकता अज्ञात लाश मिला जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष् हैं।काली जी का स्थान बलिया रसड़ा मार्ग से उत्तर दिशा में करीब 500 मीटर है। इसकी जानकारी गाँव वालो को तब हुई जब गाँव की महिलाये सुबह शौच के लिए खेत में जा रही थी तभी महिलाओ ने पेड़ पे लटकती लाश देखी।तब महिलाओ ने गाँव के लोगो को बताया।जहाँ गाँव वालो की भीड़ लाश को देखने के लिए इकट्ठा होने लगी।तभी गाँव वालो ने पुलिस को सूचना दिया जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।लाश की पहचान अभी तक नही हुई है पुलिस की माने तो यह मामला हत्या का बताया जा रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts