Categories: Crime

अवैध शराब की भट्ठियों का फूटा भांडा, राजेसुल्तानपुर पुलिस के छापे में लाखों का लहन व कच्ची शराब बरामद

अनंत कुशवाहा
अंबेडकरनगर। थाना राजे सुल्तानपुर पुलिस ने आज शाम माझा कम्हरिया के सिद्धनाथ कुटी के निकट घाघरा नदी के किनारे लम्बे अर्से से चल रही कच्ची शराब की अवैध भट्ठियांें को तहस नहस किया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने छापा डाला जहां लगभग दर्जन भर भट्ठियां एवं लाखो रूपये की शराब बनाने की लहन बरामद हुई जिसे पुलिस बल ने तहस नहस कर दिया।
प्राप्त विवरण के अनुसार थानाध्यक्ष राजे सुल्तानपुर अनिल कुमार यादव को आज सूचना मिली की नदी किनारे मांझा छेत्र में दर्जनों अवैध शराब की भट्ठियां चल रही है जिस पर थानाध्यक्ष ने अपने हमराही सिपाहियों एवं उपनिरिक्षक हवलदार यादव उपेंद्र कुमार यादव केसाथ मांझा छेत्र के बताए गए स्थान पर एकाएक छापा डाल दिया जहाँ दर्जनों भट्ठियां एवं लाखो रूपये की शराब बनाने की लहन बरामद हुई परन्तु कोई मुल्जिम हाथ नही लगा।पुलिस बल ने अवैध रूप से संचालित भट्ठियों एवं लाखो रूपये की शराब में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को नष्ट कर अवैध शराब बनाने वालों को भारी नुकसान पहुंचाया। थानाध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि मौके से गिरफ्तारी नही हो सकी परन्तु जल्द ही अवैध भट्ठी चलाने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगेऔर छेत्र में अवैध शराब का धंधा करने वालो की खैर नही इसके लिए पुलिस पूरी तरह से चैकन्ना है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts