Categories: Crime

समस्याओं के निदान हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन

फारूख हुसैन/पलिया कलां (खीरी)
पलिया। निरक्षण करने आये पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को नगर व्यापार मण्डल पलिया ने रेलवे से जुड़ी समस्याओं के निदान हेतु एक ज्ञापन दिया  जिसके माध्यम से यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए बड़ी रेलवे लाइन के शीघ्र निर्माण हेतु ,  स्टेशन पर शुद्ध पेय जल हेतु आर ओ एवम् यात्रियों  की सुविधा के लिए पे एंड यूज शौचालय के निर्माण स्टेशन पर जेनरेटर व्यवस्था को ठीक करने फाटकों को ट्रेन आने के काफी देर पहले बन्द न करने एवम्  रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर नई दुकानों के आवंटन एवम् सड़क निर्माण कराया जाने की बात कही । इस अवसर पर अध्यक्ष अनूप मिश्रा महामन्त्री चाँदकुमार जैन जिला महामन्त्री उदयवीर सिंह कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमर गुप्ता तहसील अध्यक्ष जफर अहमद टीटू तहसील के युवा अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल नगर उपाध्यक्ष आशीष अग्निहोत्री सरंक्षक श्री रमेशचन्द गर्ग अनिल अग्रवाल मो इरफ़ान अरुण पाण्डेय गौरव अग्रवाल आदि तमाम व्यापारी मौजूद रहे ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts