संवाददाता। अंबेडकरनगर
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा की अगुवाई में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित शिकायती पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को सौपा गया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि 29 जनवरी की सुबह इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अलनपुर गांव के असामाजिक तत्वों ने जिगना गांव निवासी विनोद पर जानलेवा हमला किया था। असामाजिक तत्वों ने इल्तिफातगंज से जिगना तक जमकर ताडंव दिया था। कई दुकानों से नगदी भी लूटी गयी। यही नहीं महिलाओं तक को भी नहीं बख्शा गया। आरोप लगाया गया कि पुलिस अधीक्षक का फोन भी उस समय न नहीं उठा। उसके बाद डीजीपी मुख्यालय के नम्बर पर फोन करने पर पुलिस सक्रिय हुई। इसके बावजूद उपद्रवियों के खिलाफ कडी कार्यवाही न कर उनका धारा 151 में चालान कर पुलिस ने अपना पल्ला झाड लिया। आरोप है कि इब्राहिमपुर में जब से थानाध्यक्ष के रूप में अशरद सिद्दीकी की नियुक्ति हुई है तब से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो में आपराधियों के हौसले बढ गये है। क्योंकि अशरद सिद्दीकी आये दिन सिपाही महेन्द्र के साथ अपराधियों के यहां दावत खाते रहते है। उनकी इस कार्य प्रणाली से पूरे थाना क्षेत्र में भय व आतंक का माहौल व्याप्त हो गया है। उनके रहते क्षेत्र में निष्पक्ष मतदान होना संभव नहीं दिखाई पड रहा है। भाजपा ने मांग की है कि थानाध्यक्ष अरशद सिद्दीकी व सिपाही महेन्द्र कुमार को निलम्बित किया जाये तथा उपद्रवियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेे। इस दौरान डा0 राजितराम त्रिपाठी, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, दुर्गा प्रसाद तिवारी, रमाशंकर सिंह, राजेश सिंह बब्लू, जयराम विमल, गोपाल सिंह, अजय त्रिपाठी, राम चन्दर उपाध्याय, अनुराग त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…