Categories: Crime

चलाया गया जागरूकता अभियान

रैली निकालते छात्र

अनंत कुशवाहा 

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। शत-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से तहसील प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें नगर के जमौली स्थित स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा के नेतृत्व मंे किया गया।

मतदाता जागरूकता रैली सेंट जेवियर्स से निकलकर रामगढ़ रोड होते हुए यादव चैराहा, सराय चैक, डाकखाना, जमालपुर चैराहा, अकबरपुर रोड होते हुए विद्यालय में पहुंची जहां इसका समापन किया गया। शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए अनेक प्रेरक वाक्य के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में तहसीलदार महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, कोतवाल परमानंद के अलावां अन्य लोग भी मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts