Categories: Crime

विकृत समाज की भेट चढ़ा एक और नवजात

नूर आलम वारसी
बहराइच : जनपद बहराइच में नवजात बच्चो का शव मिलना आम होता जा रहा है जिस देश में महिलाओ को देवी का दर्जा दिया जाता है और सरकार द्वारा बेटी बचाओ  बेटी पढाओ का नारा बुलंद किया जा रहा है साथ ही सरकार द्वारा तमाम धन इस योजना में पानी की तरह बहाया जा रहा है वही दूसरी तरह चन्द पैसो के लिए नवजात बच्चियों को दुनिया में आने से पहले ही मार दिया जा रहा है !

ऐसे मामले लगातार सामने आने पर ये साफ़ जाहिर होता की उन बच्चियों को कोख में पलने वाली माँ ही उनकी जान की दुश्मन बन जाती है कुछ लोभी एवं लालची लोगो का इस तरह का कृत्य समाज को पानी – पानी कर देता है ! जन्हा महिलाओ को समानता का दर्जा दिया जाता है वही आज भी लड़के की इच्छा में लडकियों को  जन्म से पहले या जन्म लेते ही उनकी हत्या कर दी जाती है !
ताजा मामला : बहराइच के थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मैना अकरौरा का है जन्हा सडक किनारे लगी झड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव मिलने से आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी लोगों ने इसके सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस जांच में शुरू कर दी ! आपको बता दे की इससे पहले भी बहराइच  के थाना क्षेत्र दरगाह अंतर्गत नई बस्ती बख्सी पूरा में रेलवे ट्रेक के किनारे दो बार  नवजात बच्चियों  का शव मिला चुका है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts