Categories: Crime

दबंगों ने रंगदारी न मिलने पर व्यापारी से की मारपीट, लूटपाट कर भाग खड़े हुए

राजू आवदी
झांसी। बुन्देलखण्ड में झांसी जनपद के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में दबंगों ने रंगदारी न देने पर मारपीट करते हुये दुकान में तोड़फोड़ की। जब इसका विरोध किया गया तो लूटपाट कर भाग गये। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाही शुरु कर दी।
झांसी जनपद के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र केशवपुर निवासी विजयराम की गांव में दुकान है। जब वह दुकान पर बैठा हुआ था उसी दौरान भूरे यादव निवासी कोट खेरा अपने तीन साथियों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। जब उसने रंगदारी देने से इंकार किया तो मारपीट कर उसकी दुकान में तोड़फोड़ की। इसका विरोध करने पर वे गुल्लक में रखे हजारों रुपये लूटकर भाग गये। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts