Categories: Crime

शाहजहाँपुर – प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकडा, तस्कर फरार

इमरान सागर/कलान,शाहजहाँपुर
आज सुबह कलान पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड लिया जवकि पशु तस्कर मौका पाकर फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलान थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक बदाँयु रोड से होकर जा रहा हैं सूचना पर अलर्ट पुलिस ने बैरियर लगाकर चैकिंग शुरु की तो सामने से तेज गति से आता हुआ ट्रक दिखाई दिया, पुलिस ने ट्रक रोकने का इशारा किया तो चालक ने तेज गति से ट्रक पुलिस के ऊपर चढाते हुये भगा दिया ,जीप द्वारा पीछा करने पर पुलिस जीप को साइड मारने की कोशिश की,लगातार पीछा करने पर पशु तस्कर ट्रक को बदाँयु रोड पर गंगोरा मडा के पास छोड कर भाग गये,ट्रक में पुलिस ने लगभग 45 प्रतिबंधित पशु बरामद किये हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts