इसके लिए ग्रामीणों ने उक्त गांवों में जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैनर लगा कर चुनाव बहिष्कार की घोषणा की थी। इस बीच सीडीओ के नेतृत्व में सीएमओ डा़ पीके सिंह, बीएसए डा़ राकेश सिंह, डीपीओ रामभुवन इत्यादि अधिकारी मंगलवार को जैसे ही नौरंगा पहुंचे, ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। ग्रामीणों ने कहा कि अधिकांश राजनीतिक दल गंगा पार के इन गांवों को अछूत समझते है, लिहाजा विकास के प्रति कोई उत्सुकता नहीं दिखाते। मुख्यधारा से अलग होने के कारण इन गांवों की ओर किसी की नजर ही नहीं पड़ती। इससे यहां विकास के नाम पर लोगों को छलने का ही काम किया गया है। ऐसे में उक्त गांवों के लोग मतदान ही नहीं करेंगे। सीडीओ संतोष कुमार के साथ अन्य अधिकारियों ने लोगों को किसी तरह समझा कर मतदान के लिए राजी किया। सीडीओ ने कहा कि आपकी समस्याओं पर हर संभव समाधान कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राकेश सिंह ने कहा कि मतदान सबका अधिकार है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इससे वंचित रहना एक तरह से पाप है। इस तरह अधिकारियों ने काफी मान-मनौव्वल कर लोगों को मतदान के लिए मना लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…