Categories: Crime

अम्बेडकरनगर – बैंक से धन न मिलने पर लोगों ने किया मार्ग जाम

अनंत कुशवाहा
आलापुर, अम्बेडकरनगर। बैंक ऑफ बड़ौदा माडरमऊ में धन की अनुपलब्धता के चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया मामले की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मार्ग जाम खुलवाया। बता दें कि सोमवार को दो दिन के अवकाश के उपरांत खुले बैंक शाखाओं में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

आलापुर तहसील क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा माडरमऊ में धन की अनुपलब्धता के चलते ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने नरियाव बिरहर घाट मुख्य मार्ग पर माडरमऊ बाजार में मार्ग जाम कर दिया।मार्ग जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम विनय कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मार्ग जाम खुलवाया।इस दौरान करीब आधा घंटे मार्ग जाम रहा।एसडीएम विनय गुप्ता नें बैंक के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर अबिलंब शाखा में धन उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। तब जाकर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts