Categories: Crime

मऊ – मुख़्तार समर्थको ने बसपा का टिकट मिलने पर एक दुसरे को खिलाई मिठाई.

इंदारा (मऊ) बसपा से मुख़्तार अंसारी को मऊ सदर विधान सभा से टिकट की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इंदारा बाजार में बैठक कर प्रत्याशी को बधाई दी और मिठाई बांट कर ख़ुशी का इज़हार किया।

विधान सभा मऊ सदर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बनाये जाने की आधिकारिक घोषणा होने पर समर्थको व बसपा कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख़्तार अंसारी व् पुत्र अब्बास अंसारी को घोसी  विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से सहयोग देते हुए महाविजय दिलाने का भरोसा दिया। विधानसभा से घोसी से युवा प्रत्याशी के चयन से बसपा कार्यकर्ताओ तथा क्षेत्र की जनता में अपार हर्ष की लहर है। नेता सुबाष यादव ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में सत्ताधारी पार्टी के घर के दंगल को देखते हुए प्रदेश की जनता ने अबकी बार बसपा सरकार का मन बना लिया है। और पार्टी ने मुख़्तार अंसारी मऊ सदर को अपना प्रत्याशी बना कर अपनी एक जीत पक्की कर ली। इस अवसर पर सुबास यादव, विजेन्द सिहं, सूर्यभान अम्बर, अस्फाक, रमानंद यादव, नगिना, रामदरस यादव, रामकेवल, रामनरेश, विजय राजभर, आदि ने अपने नेता मुख़्तार अंसारी को बधाई दी |
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts