Categories: Crime

ऐसा श्मशान घाट जहां रात अंतिम संस्कार के लिए लाइट भी नहीं है।

अंजनी राय 

बलिया : बिल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के घाघरा तट पर स्थित तुर्तीपार श्मशान घाट पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। श्मशान घाट पर रात के समय मृत व्यक्ति का दाह संस्कार करते समय चारों तरफ दूर-दूर तक अंधेरे का साम्राज्य खड़ा रहता है। ऐसे में दाह संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है । इसे देखते हुए भाजपा नेता नीरज तिवारी ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से श्मशान घाट पर प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts