Categories: Crime

वाराणसी – सारनाथ पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में शराब,एक गिरफ्तार

यासमीन खान “याशु”
वाराणसी. फ़्लाइंग स्क्वाड और सारनाथ पुलिस को आज आशापुर चौराहे पर एक सफलता हाथ लगी जब वाहन तलाशी अभियान के तहत भारी मात्र में अंग्रेजी शराब बरामद के साथं एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.

प्राप्त समाचार के अनुसार सुबह लगभग 5:30 पर फ़्लाइंग स्क्वाड टीम के साथ सारनाथ पुलिस आशापुर चौराहे पर वाहनो की गहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान गाजीपुर की तरफ के आती एक बोलेरो कार संख्या UP65BX 2557 को रुकने का इशारा किया गया. वाहन चालक पुलिस को देख हडबडा गया और वाहन को तेज़ गति प्रदान कर जाने लगी परन्तु उसको चौराहे पर ही सारनाथ पुलिस ने रोक लिया. तलाशी में वाहन से 110 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. पुलिस ने वाहन के साथ चालक को अपनी हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार युवक का नाम जनार्दन यादव उर्फ़ दरोगा है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार एक CRPF जवान की है. पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया की इन शराबो का उपयोग चुनाव में बाटने हेतु पड़ाव क्षेत्र में किया जाना था.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts