तीनों ने उनके पर्स में रखे 16 सौ रूपये भारतीय और पांच सौ नेपाली डीएल तथा लच्छीराम से 15 सौ भारतीय और दो सौ नेपाली लूटकर फरार हो गए । पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी । सीओ जीतेंद्र गिरी के नेतृत्व में खुलासे के लिए एसएसआई अरविंद शुक्ला चौकी इंजार्ज दुधवा छोटेलाल चौकी इंजार्ज पलिया जेके भदौरियां की एक टीम गठित की । पुलिस टीम ने मुखबिर की सुचना पर दुधवा रोड के मकनपुर मोड़ के पास मोहल्ला बाजार प्रथम निवासी अर्पित गुप्ता, अशवनि गुप्ता, उर्फ़ आशु गुप्ता और अक्षत को दबोच लिया । पुलिस ने उनके पास से 14 सौ रूपये भारतीय सात सौ रुपये नेपाली पर्स डीएल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है । सीओ जितेंद्र गिरी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। इंस्पेक्टर पीके झा ने बताया कि एसपी ने टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…