Categories: Crime

आज़म खान ने विधायक निधि के हैण्डपंप तक नहीं लगवाए – नावेद मिया

हरमेश भाटिया रिपोर्टर/राहुल अग्रवाल कैमरामेन
रामपुर स्वर विधान सभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी नवेद मियां अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुँचे। इस दौरान उनके साथ उनके पुत्र हमजा मिंया और प्रस्तावक भी उपस्थित थे।नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वह मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने कैबिनेट मंत्री आजम खाँ पर निशाना साधा वह बोले मंत्री ने आज तक स्वर टांडा मे कोई भी काम नहीं किया है. लेकिन आज मंत्री ने अपने पुत्र को चुनाव में खड़ा किया है जिसके लिए वह कार्य करवा रहे हैं नवेद मिंया ने कहा मंत्री ने मेरी विधायक निधि तक के काम रूकवा दिये और निधि के अंतर्गत आने वाले हैंड पंप भी ऩही लगने दिये, उन्होंने कहा आज तक स्वार टांडा के सारे काम रोक दिये जाते थे। लेकिन अब आजम खाँ क्यो क्षेत्र की जनता पर मेहरबान है उन्होंने कहा कि मंत्री आजम खाँ जो वक्फ की जमीनो पर कब्जे कर रहे है सरकार आने पर उनसे एक~एक इंच जमीन का हिसाब लिया जाएगा, नवेद ने कहा आजम जब पहली बार रामपुर आये थे तब उनके पास केवल एक किराये का कमरा था लेकिन आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सत्ता में आने पर हम इसकी भी जांच कराएँगे ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts