Categories: Crime

युवक ने दिया फांसी लगाकर जान

नुरुल होदा खान
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कैथीकला गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गांव के बंशीधर सिंह का 22 वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह सोमवार की रात्रि में खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिये चला गया। अगले दिन मंगलवार की सुबह दस बजे तक उसके कमरे का दरवाजा न खुलने पर घर के लोग परेशान हो गये। बाद में घर पर रह रही एकमात्र उसकी मॉ ने ग्रामीणों के सहयोग से कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देख लोग दंग रह गये। युवक का शव कमरे में लगे सीलिंग पंखे के हुक में रस्सी के सहारे लटका हुआ था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts