Categories: Crime

ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की भिड़न्त में दो लोग घायल

संजय ठाकुर
मऊ :मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा शंकर बाजार के पास सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।स्थानीय लोगो की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया।जहाँ हालात गंभीर देख चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमदरा इट कोहवा निवासी अमित18 वर्ष पुत्र राजेश सोमवार की दोपहर लालती 55 वर्ष पत्नी फेकू चौहान व पर्मावती 40 वर्ष पत्नी हरिप्रसाद को मोटरसाइकिल पर बैठाकर मधुबन जा रहा था कि कटघराशंकर बाजार के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी।जिसमे लालती व पर्मावती बुरी तरह घायल हो गयी।दोनों घायलो को स्थानीय लोगो की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया।जहाँ हालात गंभीर देख चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।उधर स्थिति नाजुक देख चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।वही अमित बाल-बाल बच गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts