Categories: Crime

अजय राय के पक्ष कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 02 मार्च को जनसभा सम्बोधित करेंगे।

जावेद अंसारी,
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रो.सतीश कुमार राय ने बताया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा हेतु सहमति प्रदान कर दी है।इसके लिए 02मार्च की तिथि का निर्धारित हो गई है।वाराणसी नगर में सपाध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उनका संयुक्त रोडशो कार्यक्रम पृथक तिथि पर आयोजित होगा।

कांग्रेस के मंडल प्रवक्ता शैलेन्द्र सिंह के अनुसार क्षेत्र में कांग्रेस उपाध्यक्ष की जनसभा के आयोजन को लेकर आज कांग्रेस-सपा प्रत्याशी अजय राय के बाबतपुर कार्यालय में एक बैठक में सभा के सफल आयोजन की रणनीति एवं तैयारियों के दायित्व निर्धारण के साथ पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कालेज मैदान में सभा आयोजित करने का निर्णय हुआ।उल्लेखनीय है की वर्ष 2012 में भी राहुल गांधी ने इसी मैदान में अजय राय के लिए चुनावी जनसभा की थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts