Categories: Crime

डायल 100 ने बचाई विवाहिता की जान

अंजनी राय 

बलिया : सदर कोतवाली अंतर्गत सतनी सराय चौकी क्षेत्र के घनश्याम नगर मुहल्ले में शुक्रवार को एक विवाहिता को जेठ एवं सास ने मिट्टी तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। लेकिन विवाहिता की तत्परता से 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची गई और उसकी जान बच गई। इसके बाद विवाहिता ने मायके वालों को सूचना दी।

सूचना के बाद विवाहिता का भाई पहुंच गया और कोतवाली में सास व जेठ के खिलाफ तहरीर दिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार निवासी रोशन ने अपनी बहन की शादी दो वर्ष पूर्व शहर कोतवाली अंतर्गत सतनी सराय चौकी क्षेत्र के घनश्याम नगर मुहल्ला निवासी पदुमपति के पुत्र शेखर चौहान से किया था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts