Categories: Crime

354 विधानसभा घोसी से निर्दल प्रत्याशी संजय कुमार यादव के साथ एक छोटी मुलाकात

अंजनी राय व संजय ठाकुर
मऊ: घोसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी संजय कुमार यादव से चुनाव सम्बन्धित मुद्दों पर बात किये जाने पर उन्होंने कहा कि हमारी लङाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है और भ्रष्टाचार को मिटाना हमारा लक्ष्य है अगर मैं चुनाव जीत कर विधानसभा जाता हूँ तो सर्व प्रथम अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाना हमारा मुख्य बिंदु रहेगा। क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा का विस्तार करना, गरीबों के लिए तकनीकी शिक्षा को लागू करना और पूर्वांचल में रोजगार उत्पन्न कराना हमारा लक्ष्य है।

  इस चुनाव में लङाई के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हमारी लङाई केवल किसानों और गरीबों के हितों के लिए है किसी पार्टी से नहीं है। जो भी लड़ेगा मुझसे ही लड़ेगा हम यह चुनाव भारी मतों से जीत रहे हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts