Categories: Crime

500 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, मौके से 20000 लीटर लहन नष्ट

संजय ठाकुर
मऊ : पुलिस अधीक्षक मऊ मुनिराज के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान मधुबन थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के तलहटी में बसा चक्की मुसाडोही गांव में सोमवार को मधुबन पुलिस व देवरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने पुरे दिन अवैध शराब के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया।

इस दौरान  500 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो व्यक्ति क्रमशः रामभवन चौहान और गोरख चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और साथ ही पुलिस ने आधा दर्जन भठ्ठियों को तोड़कर तहस-नहस कर दिया व 20 हजार लीटर लहन नष्ट किया।

उक्त जानकारी देते हुए मधुबन थानाध्यक्ष ने कहा कि इस थाना क्षेत्र से अवैध शराब के धंधे को जङ से समाप्त कर दिया जाएगा और पुलिस के पैनी नजर से कोई भी अवैध कारोबारी और अपराधी बच नहीं पायेंगे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts